Aapnu Gujarat
ટેકનોલોજી

लोगों की नाराजगी देख व्हाट्सएप ने रोका प्राइवेसी अपडेट का प्लान

हाल ही में व्हाट्सएप कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मचे बवाल के बीच व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपने नियोजित गोपनीयता अपडेट को स्थगित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि लोगों के बीच गलत सूचना पहुंचने के कारण गोपनीयता अपडेट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
ब्लॉग पोस्ट में आगे कहा गया है कि हम तारीख को पीछे खिसका रहे हैं। 8 फरवरी को किसी का भी अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा। इसके साथ ही हम व्हाट्सएप की प्राइवेसी और सुरक्षा आदि को लेकर फैली गलत जानकारी को लोगों के सामने स्पष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं।
व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने उपयोक्ताओं को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया था। व्हाट्सएप ने इसमें बताया था कि वह कैसे उपयोक्ताओं के डेटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें (डेटा को) फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करती है। अपडेट में यह भी कहा गया कि व्हाट्सएप की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिये उपयोक्ताओं को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति से सहमत होना होगा। इसने इंटरनेट पर व्हाट्सएप के फेसबुक के साथ उपयोगकर्ताओं की जानकारियां साझा करने को लेकर बहस की शुरुआत कर दी।

Related posts

पबजी भारतीय बाजार में वापसी को तैयार

editor

भारत सरकार की और एक डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक : PUBG समेत 118 एप्स पर लगाया प्रतिबंध

editor

ટિકટોકનો દુનિયાભરમાં દબદબો, ૨૦૨૦માં સૌથી વધુ ડાઉનલોડ એપ બની

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1