Aapnu Gujarat
ગુજરાત

विरमगाम : पतंग लूटने के चक्कर में दो भाईयों की मौत

मकर सक्रांति यानी उत्तरायण के मौके पर पतंग और मांझे की वजह से कई दर्दनाक घटनाए बनती हैं। कई घटनाओं में तो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। जहां एक तरफ पतंग की घातक डोरी की वजह से कई लोगों का गला कट जाता है। जबकि पतंग लूटने के चक्कर में दुर्घटनाओं के शिकार बन जाते हैं। इसी तरह की घटना अहमदाबाद के विरामगाम में हुई है। जहां पतंग पकड़ने के चक्कर में बिजली करंड लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।
जावेद मिर्जा अपने परिवार के साथ नूरी सोसाइटी, वीरमगाम में रहते हैं। उनके बेटे मोहम्मद तुफेल और मुन्ज़मीर तुफ़ेल छत पर पतंगबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक कड़ी हुई पतंग को पकड़ने के चक्कर में छत के ऊपर से गुजरने वाली बिजली के तार के चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उत्तरायण के त्योहार की खुशियां अचानक मामत में बदल गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

મુખ્યમંત્રી વિજય રૂપાણીએ વડોદરા એસ.એસ.જી. હોસ્પિટલમાં સ્વાઇન ફ્લુના દર્દીઓની મુલાકાત લીધી

aapnugujarat

म्युनिसिपल प्रशासन द्वारा ४५०० गड्ढे भरने एक करोड़ रुपये का खर्च किया गया

aapnugujarat

બાવળા હત્યા કેસમાં રાજ્ય સરકાર મૃતક યુવતીના પરિવારને ૮.૨૫ લાખની સહાય કરશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1