Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

गृह मंत्री शाह आज दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बेलगावी जिले में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह कर्नाटक के शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायकों को भी मनाने का काम करेंगे।
कर्नाटक सरकार की ओर से जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री शाह शनिवार को शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी साथ रहेंगे। बल के 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ जमीन आवंटित की है। रैपिड एक्शन फोर्स एक विशेष बल है, जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था। दंगों और दंगों जैसी उत्पन्न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच शांति बहाल करना इसका मुख्य काम है।
कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ कई विधायक बगावती तेवर अपना चुके हैं। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर इन विधायकों को भी मनाने का काम करेंगे।
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री थे। मंत्रिमंडल में सात सदस्यों की जगह खाली थी, जिन्हें भरा गया है। नए मंत्रियों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस का नाम शामिल है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। इस मंत्रिमंडल विस्तार से कई भाजपा नेता नाराज हैं। पार्टी के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है उसे मंत्री बना दिया जाता है, इसके लिए कोटा है।

Related posts

લોકશાહી બચાવવા માટે ભાજપ સામે એકજૂથ થવાનો સમય આવી ગયો છે : મમતા

editor

छह महीने बाद दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना : तिवारी

aapnugujarat

રામ મંદિર નિર્માણ મામલે સાધુ-સંતોની ઇચ્છાને માન આપવામાં આવશે : રામ માધવ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1