Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

छह महीने बाद दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना : तिवारी

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी विभिन्न नागरिक व कार्यकर्ता अभिन्दन समारोह में सम्मिलित हुये। उत्तर-पूर्वी जिले के जिला कार्यालय मंत्री सुशील चैधरी और सुरेश चैधरी ने श्री तिवारी के भारी बहुमत से विजयी होने पर हजारों लोगों के भण्डारे का आयोजन न्यू उसमानपुर गांव में किया। ब्राह्मण समाज द्वारा यमुना विहार में मनोज तिवारी की प्रतिष्ठा में अभिन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनावों में अपनी मेहनत व परिश्रम से दिल्ली की सातों सीटो पर विजय के संकल्प को पूरा किया है जिसके लिए मैं उनका कोटि कोटि धन्यवाद करता हूं। 2014 में आस बनके आये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2019 तक देश के करोड़ो लोगों के विश्वास बन गये है। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करते हुये भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों का विश्वास जितने में सफल हुई है।

मोदी जी के सिपाही के रूप में मुझकों उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की जनता ने भारी बहुमत से विजयी बनाया मैं उनका भी ह्दय से आभार प्रकट करता हूं। आप सभी लोगों का उत्साह और जोश देखकर आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। हम सभी लोगों को मिलकर आज से ही अपने उत्साह व जोश को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर लेना है।

Related posts

NIA ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में छह स्थानों पर की छापेमारी

editor

અનામતને હાથ લગાવશો તો જીવતા સળગી ઉઠશો : તેજસ્વીપ્રસાદ યાદવ

aapnugujarat

विशाल सिक्का ने इन्फोसिस के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1