Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

देश में भीषण गर्मी, दिल्ली में तापमान 48 डिग्री पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में पारा रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। साथ ही दिल्ली सहित सहित देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप और बढ़ गया है मौसम संबंधी निजी पूवार्नुमान एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  बिहार और मध्य व पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तर भारत में पारा 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मानसून पूर्व बारिश होने की संभावना के साथ लोगों को राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।” उन्होंने कहा, “बारिश बुधवार और गुरुवार को भी होगी। उसके बाद लू नहीं चलेगी।” मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर दबाव के कारण सोमवार शाम को पश्चिमी तट पर एक चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले कुछ दिनों में गुजरात के विभिन्न हिस्सों खासकर तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को अगले कुछ दिनों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और बंदरगाहों को खतरे का संकेत देने को कहा गया है।

विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे यह (लक्षद्वीप) से करीब 240 किलोमीटर, मुंबई से 760 किमी और वेरावल (गुजरात) से 930 किमी दूर था। इसमें कहा गया है कि इसके चक्रवाती तूफान और उसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। इसके अगले 72 घंटों में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है। गुजरात अभी भीषण गर्मी की चपेट में है और अहमदाबाद सहित प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान मई के आखिरी सप्ताह से ही 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

Related posts

२२ अक्टूबर को बैंकों में हड़ताल

aapnugujarat

બાબરી ધ્વંસ કેસમાં અડવાણી, જોશી અને ઉમાને અંગત હાજરીથી મુક્તિ

aapnugujarat

MNS unlikely to make any dent into vote bank of BJP-SS combine

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1