Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत

गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस धमाके में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आसपास के दो इमारतों में 50 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने का कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस ब्लास्ट के साथ जहां आसपास की आधा दर्जन के करीब इमारतें मलबे में तबदील हो गई और नजदीक खड़ी कई कारें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस धमाके के कारण फैक्ट्री का मलबा काफी दूर जा कर गिरा। खबर लिखे जाने तक पटाखा फैक्ट्री में और भी छोटे-मोटे धमाके हो रहे थे। पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि लगभग दो-तीन साल पहले भी इस फैक्ट्री में धमाका हुआ था परन्तु प्रशासन ने इस फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से बाहर निकालने के लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठाए, जिसका खामियाजा आज बटाला की जनता अपनी जान गवा कर दे रही है।

Related posts

કોંગ્રેસ-ડાબેરીની સરકારોએ મહિલાઓને યોગ્ય સન્માન નથી આપ્યું : નરેન્દ્ર મોદી

aapnugujarat

ખેડૂતોનું દેવું માફ કરવાથી દેશના ભંડોળને નુકસાન થશે : રઘુરામ રાજન

aapnugujarat

ઉત્તરાખંડના મુખ્યમંત્રી ત્રિવેન્દ્ર સિંહ રાવતે આપ્યું રાજીનામું

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1