Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

फारबिसगंज में पीएम का तंज : बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक संदेश दिया है। कोरोना काल में जब दुनिया भर में हड़कंप मचा है, बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारियों का इतना बड़ा समर्पण, विश्व के सभी​थिंक टैंक को इसका मूल्यांकन करना होगा कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है। बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था। इन के लिए चुनाव का मतलब था-चारों तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग। बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार छीन रखा था।

Related posts

चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60000 सैनिक किए तैनात

editor

મોદી સરકાર રાજનીતિ માટે આતંકવાદનો ઉપયોગ ન કરે : શિવસેના

aapnugujarat

महाराष्ट्र में कर्जमाफी के लिए सरकार ने बनाया पैनल

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1