Aapnu Gujarat
ગુજરાત

करजण उपचुनाव, पैसा बांटते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। चुनावी प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब वोटरों को लुभाने के लिए पैसा बांटने का भी कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लग रहा है।उपचुनाव में मतदान के बीच पैसा बांटने के आरोप में करजण पुलिस ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सोहेल चौहान और विग्नेश पटेल नाम के दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। रूपा गांव के पास पुलिस ने 2 कार्यकर्ताओं को पैसों के साथ गिरफ्तार किया है। पैसा बांटने वाला तीसरा आरोपी मीत पटेल अभी भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पास से 57 हजार रुपया भी जब्त किया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार और कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंचे। कांग्रेस उम्मीदवार दावा कर रहे हैं कि हम चुनाव आयोग के पास मामले को लेकर जाएंगे।गौरतलब है कि आज सुबह एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें करजण के भाजपा कार्यकर्ता वोटरों को पैसा दे रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं का पैसा देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।इन दोनों मामले को चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं।

Related posts

ઘેર-ઘેર કચરો એકઠો કરવાની યોજનાના અમલમાં ધાંધિયા

aapnugujarat

જિલ્લા પંચાયત અને તાલુકા હેલ્થ કચેરી કામરેજ દ્વારા ઉભેળ ખાતે ‘‘નેશનલ ડી વોર્મીગ ડે’’નો ઉદ્દધાટન સમારોહ યોજાયો

aapnugujarat

मुख्यमंत्री रूपाणी से मिलने पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1