Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

‘वंदे भारत’ मिशन के तहत 30 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई से ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू किए जाने के बाद से 30 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन के आठवें चरण की शुरुआत एक नवंबर से हुई जो अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इस चरण में 19 नवंबर तक 24 देशों से 763 उड़ानों का अंतरराष्ट्रीय परिचालन हुआ जो भारत में 21 हवाईअड्डों तक पहुंचीं और लगभग 1,40,000 लोगों को वापस लेकर आई हैं। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इसके साथ ही आज की तारीख तक वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न माध्यमों से वापस आए भारतीयों की संख्या 30.90 लाख हो गई है।”

Related posts

मिशन बंगाल पर नड्डा : ‘लोक्खो सोनार बांग्ला’ का शुभारंभ

editor

પેટ્રોલ-ડીઝલ અને એલપીજીનાં ભાવમાં થશે ઘટાડો

editor

દાર્જીલિંગમાં સ્થિતિ વણસી : દેખાવો હજુ જારી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1