Aapnu Gujarat
Uncategorized

शेत्रुंजी डैम 5 साल बाद हुआ लबालब

गुजरात के सौराष्ट्र में पिछले 5-6 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। इससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, खुशी की बात यह है कि इससे सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम लबालब हो गया है, जिससे अब भावनगर जिले के लिए साल भर के पीने और सिंचाई के पानी का इंतजाम हो गया है। शुक्रवार सुबह डैम ओवरफ्लो हो गया, जिससे खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। डैम के 10 खोलने के चलते 17 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। लगातार पानी की आवक से डैम गुरुवार शाम तक अपने उच्चतम लेवल पर पहुंच गया था। रात भर पानी की आवक जारी रहने से डैम शुक्रवार सुबह ओवरफ्लो हो गया और पानी डैम के ऊपर से बहने लगा। हालांकि, डैम के गेट खोलने से भेगाणी, दात्रड, पिंगली, टीमाणा, सेवालिया, रोयल, माखणिया, पर तलाजा, गोरबी, लीलीवव, तरसरा, सरतानपुर, राजस्थली, लापाणिया, लाखावड, मायधार, और मेंढा गांवों के लिए खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि शेत्रुंजी डैम इससे पहले 2015 में ओवरफ्लो हुआ था। यह डैम पूरे भावनगर जिले के लिए पानी की पूर्ति करता है। डैम के भरने से किसानों में खुशी की लहर है। खुशी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि सौराष्ट्र में पानी की कमी रहती है। पिछले पांच सालों से डैम अपने उच्च लेवल तक नहीं पहुंच सका था।

Related posts

મહેસાણા ના પાલોદર ગ્રામ માં કોરોનો કહેર ને કારણે વર્ષો જૂનો જોગણી માતા નો મેળો પ્રથમવાર રદ કારવા માં આવ્યો.

aapnugujarat

બોટાદ જિલ્લાના પ્રભારીમંત્રી વિનોદભાઈ મોરડિયાના અધ્યક્ષસ્‍થાને જિલ્લા આયોજન મંડળની બેઠક યોજાઈ

editor

ધોરાજીની તુલસી ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા બાળકોને વિનામૂલ્ય પતંગ વિતરણ કરાયું

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1