Aapnu Gujarat
Uncategorized

राजकोट नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

गुजरात में 6 नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होने हैं। नगर निकाय चुनाव से पहले प्रत्याशियों के फॉर्म चेक किए जा रहे हैं।राजकोट नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के फॉर्म रद्द कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 1 के उम्मीदवार भरत भाई शियाण और वार्ड नंबर 4 के उम्मीदवार नारण भाई सवसेता का उम्मीदवारी फॉर्म रद्द कर दिया गया है।राजकोट नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे है। राजकोट के वार्ड नंबर 1 से उम्मीदवार भरत भाई शियाणा का पर्चा रद्द कर दिया गया है।
भरत के मेंडेट में कमी की वजह से से उनका पर्चा रद्द कर दिया गया है। जबकि वार्ड नंबर 4 के उम्मीदवार नारण भाई सवसेता का पर्चा इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उनके तीन बच्चे हैं।जिसके बाद अब वार्ड नंबर -4 में कांग्रेस के डमी प्रत्याशी राम भाई झिलरिया चुनाव लड़ेंगे। राजकोट कलेक्टर ऑफिस में कैंडिडेट के फॉर्म चेक किए जा रहे हैं। भाजपा मतदान प्रक्रिया से पहले कांग्रेस को हराने के मूड में है। भाजपा ने कांग्रेस के मेंडेट पर सवाल खड़ा किया था।
कांग्रेस नेता इंद्रनील राज्यगुरु ने कहा, “हम आलाकमान को इस मामले की जानकारी देंगे और सही फैसला लेंगे।”दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म रद्द होने पर हमला बोला है। राजकोट भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में प्रबंधन की कमी है। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों और नियमों के बारे में पता होना चाहिए। इसे गंभीर मामला कहा जाता है। आप देख सकते हैं कि कांग्रेस की क्या हालत है जो 100 साल पुरानी पार्टी है।

Related posts

વિપક્ષનાં નેતા પરેશભાઇ ધાનાણીએ સોમનાથ મહાદેવના દર્શન કર્યાં

aapnugujarat

સોમનાથ દર્શનાર્થે આવતાં ભક્તો માટે તંત્ર દ્વારા મંડપ બાંધવામાં આવ્યાં

aapnugujarat

જેતપુર નવાગઢ નગરપાલિકાની ચૂંટણી પરિણામ આવ્યું

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1