Aapnu Gujarat
ગુજરાત

बाइक से पीछा कर शेरों को तंग करने वाले दोनों सिरफिरे गिरफ्तार

गुजरात में अमरेली जिले के खांभा तुलशी श्याम रेंज में हाल ही में दो शेरों को परेशान करने का वीडियो सामने आया था। बाइक पर सवार युवकों ने शेरों के पीछे बाइक दौड़ाकर उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी। वन-विभाग की पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अब वाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वन-विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रात को शेर शिकार के लिए निकलते हैं। इसी दौरान शेर-शेरनी खांभा तुलशी श्याम रेंज में आ गए थे। शेर रास्ते से जा रहे थे। इसी समय बाइक पर सवार युनुशा पठान और एक नाबालिग गुजर रहे थे। शेरों को देखते ही युनुशा ने उनके पीछे बाइक दौड़ा दी। बाइक की लाइट और हॉर्न से शेर डर गए और भागने लगे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे नाबालिग ने उसका वीडियो बना लिया था, जो गुजरात में वायरल हो गया था। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि, शेरों को परेशान करने वाला यह नया मामला नहीं है। अक्सर वाहन चालक शेरों को इस तरह परेशान करते नजर आ जाते हैं। इसी को लेकर वन-विभाग ने गुजरात के लोगों से अपील की है कि गुजरात का गौरव ही ये शेर हैं। इसलिए इन्हें कष्ट न दें।

Related posts

૩.૫ લાખ વિદ્યાર્થીને ટેબ્લેટ આપીને સરકારે ક્રાંતિ કરી છે : ડો. જગદીશ ભાવસાર

aapnugujarat

જસદણ જીત્યા બાદ ભાજપા કોંગી કકળાટનો ફાયદો લેશે

aapnugujarat

વડોદરા શહેરના ધો-૯ થી ૧૨ના વિદ્યાર્થીઓને બેટરી સંચાલિત વાહન ખરીદવા રાજ્ય સરકાર રૂા. દસ હજાર સબસીડી આપશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1