Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना का संकट जारी : 24 घंटे में मिले 45,903 नए केस, 490 की मौत

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में आज बढ़त देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए है। वहीं, 490 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई। कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख को पार कर गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 490 रही। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 85,53,657 है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,673 है। सक्रिय मामलों में पिछले 24 घंटे में 2,992 की कमी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 79,17,373 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,26,611 है।

Related posts

મોદી સરકાર ડેમેજ કન્ટ્રોલ મૂડમાં આવી : નવી નોકરીને પ્રાથમિકતા

aapnugujarat

દેશમાં વંદે મેટ્રો પણ ટૂંક સમયમાં દોડશે : રેલવે મંત્રી

aapnugujarat

SC refuses urgent hearing on petition against Article 370

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1