Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

क्रिकेट में सचिन – सहवाग जैसी बिहार गठबंधन में भाजपा – जेडीयू की जोड़ी : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के कहलगाँव में चुनावी सभा को संबोधित किया। कहलगांव विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, क्रिकेट में ओपनिंग प्लेयर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी जैसे ही बिहार के गठबंधन में भाजपा-जेडीयू की जोड़ी है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता। आज तक नीतीश कुमार पर कोई दाग नहीं लगा”। रक्षा मंत्री ने भागलपुर के कहलगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, राजद और राजग के 15-15 सालों के शासनकाल की तुलना की जा सकती है। उन्होंने कहा, लोगों ने लालटेन काल को भी देखा, भाजपा-जदयू सरकार को भी देखा है। आज बिहार की स्थिति बदल गई। बिहार के सभी घरों में बिजली पहुंच गई है। सड़क और पानी की बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई गई। रक्षा मंत्री ने भोजपुरी भाषा बोलते हुए कहा, लालटेन फूट गया और तेल लीक हो गया है और अब कुछ भी नहीं चलेगा। उन्होंने चीन और भारत सीमा की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि वहां की स्थिति से आप भी परिचित होंगे। उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि घाटी में क्या हुआ था। यह बिहार रेजिमेंट के सैनिक थे जो अपने जीवन का बलिदान कर हमारी मातृभूमि के गौरव की रक्षा की। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारत की एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, वह पूरा करती है।

Related posts

Narendra Modi sworned in as PM of India for 2nd term

aapnugujarat

२५ रुपये लीटर तक सस्ता किया जा सकता है पेट्रोल : चिदंबरम

aapnugujarat

આંધી-તોફાનનું ફરી તાંડવ : ૪૦થી વધુનાં મોત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1