Aapnu Gujarat
ગુજરાત

कोरोना को लेकर AMC का विवादित ट्वीट

कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या में उलझे अहमदाबाद नगर निगम ने एक विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि बिना किसी कार्पोरेशन के अधिकारी के रिएक्शन वाली वह तमाम खबरें गलत हैं। नगर निगम के इस विवादित ट्वीट से मीडिया जगत नाराज हो गया है। लगातार की जाने वाली मांग के बावजूद मीडिया के सामने AMC का कोई भी अधिकारी कोरोना अपडेट नहीं दे रहा है। सच्चाई यह है कि मीडिया जगत से जुड़े लोग आज भी एएमसी द्वारा भेजे गए प्रेस नोट के आधार पर ही खबर बनाते है। ऐसे में मीडिया पर ही आरोप लगाने से यह मामला चर्चा का नया विषय बन गया है।
कोरोना के बढ़ते आतंक के बीच नगर निगम ने एक ट्वीट किया है। जिसमें कहा गया है कि आधिकारिक उद्धरण को छोड़कर अन्य किसी भी कोरोना अपडेट की खबर पर विश्वास न करें। इस ट्वीट को अहमदाबाद नगर निगम की मेयर ने लाइक किया जिसके बाद मामला और भी बिगड़ गया। मीडियाकर्मियों ने अधिकारियों के व्हाट्सअप ग्रूप में अपने नाराजगी का इजहार किया।एएमसी के अधिकारी-शासक चुप्पी साधने के साथ ही लंबे समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ट्वीट के तहत शहर में कोरोना के बढ़ते आतंक का जिम्मेदार मीडिया को बताया गया है।
अक्सर मीडिया के साथ मधुर संबंध बनाए रखने वाली मेयर बिजल पटेल भी इन दिनों मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अब अहमदाबाद में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। शहर की बिगड़ती स्थिति के लिए मीडिया को दोषी ठहराने का प्रयास किया गया है। एएमसी के अधिकारी कोरोना को लेकर मीडिया के साथ किसी भी तरीके की जानकारी नहीं साझा कर रहे है।अगर लोगों के स्वास्थ्य की एएमसी अधिकारी को इतनी चिंता है मीडिया के सामने सही जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है और मीडिया से दूरी क्यों बनाई जा रही है।इसके अलावा, मीडिया कर्मियों ने कहा, “एक ओर, मीडिया से सहयोग मांगा जा रहा है, दूसरी ओर, मीडिया पर ही आरोप लगाया जा रहा है।”हालांकि मीडिया के प्रयासों और प्रतिनिधित्व के बावजूद, महापौर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी समन्वय के लिए किसी भी अधिकारी को नियुक्त नहीं करते हैं और स्वयं मीडिया से दूर भाग रहे हैं।

Related posts

બુલેટ ટ્રેન બાબતે ખેડૂતોએ સુચવ્યો ‘સ્માર્ટ પ્લાન’

aapnugujarat

બિટકોઇનના કેસમાં ફરાર PI અનંત પટેલની અડાલજથી ધરપકડ

aapnugujarat

રાજ્યમાં સ્વાઈનફ્લુથી વધુ ચારનાં મોત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1