Aapnu Gujarat
રમતગમત

अनुष्का को बुरा लगा तो मैं माफी मांगता हूं : इंजीनियर

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। फारुख इंजीनियर ने कहा था कि इस साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दौरान भारतीय चयनकर्ताओं को उन्होंने अनुष्का शर्मा को चाय परोसते हुए देखा था। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
फारुख इंजीनियर ने कहा था कि भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करती है कि वो विश्व कप के दौरान अनुष्का को चाय दे रहे थे। उनके इस बयान पर काफी विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अब फारुख इंजीनियर ने कहा है कि उन्होंने ये बयान मजाक में दिया था और अनुष्का को बिना मतलब इस विवाद में घसीट लिया गया। उन्होंने रिपब्लिक टीवी पर कहा, ‘हां, ये हुआ था। लेकिन मैं अनुष्का का मजाक नहीं उड़ा रहा था। वो बहुत प्यारी और चार्मिंग महिला हैं, एक बहुत अच्छी इंसान हैं। वो और विराट कोहली रोल मॉडल हैं।
अगर उन्हें मेरी बातें बुरी लगीं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। मेरी बात सिर्फ और सिर्फ चयनकर्ताओं के लिए थी, जो शायद अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे थे। विराट और अनुष्का के खिलाफ मैं कुछ नहीं कह रहा था। उन्होंने कहा, मैंने ये मजाक में कहा था, जिसका राई का पहाड़ बनाया जा रहा है। बेचारी अनुष्का को इन सबमें घसीटा गया, वो बहुत प्यारी हैं। विराट शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे हैं। इस पूरे किस्से को जबर्दस्ती बढ़ाया गया।

Related posts

ચક દે ઇન્ડિયા ! ૪૧ વર્ષ પછી મેન્સ હોકી ટીમે રચ્યો ઈતિહાસ

editor

वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

aapnugujarat

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ महिला टी20 क्रिकेट : ICC

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1