Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की आशंका

नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक ने देर शाम झूलाघाट पहुंचकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिथौरागढ़ जिले में काली नदी भारत और नेपाल की सीमाओं का विभाजन करती है। लगभग 180 किमी लंबी सीमा पर छह झूलापुलों से आवाजाही होती है। रोटी-बेटी का रिश्ता होने से इस सीमा पर बिना किसी रोकटोक के दोनों देशों के लोग आवागमन करते हैं। सीमा पर अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसएसबी तैनात की गई है।
पुलिस के अनुसार, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ की तमाम कोशिशों में लगे हुए हैं। भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर्व के दरमियान आतंकी नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा पर घुसपैठ का प्रयास कर सकते हैं।
खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु देर शाम झूलाघाट पहुंचे। उन्होंने सीमा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में नेपाल के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।
सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर गड़बड़ी की आशंका के संबंध में अलर्ट रहने का निर्देश मिला है। आतंकी घुसपैठ के लिए इस सीमा का उपयोग कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए झूलाघाट में सीमा का निरीक्षण किया गया। दस दिन का अलर्ट है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

ट्रेनों में लगाए जाएंगे वैक्यूम बायॉ-टॉइलट : रेलमंत्री गोयल

aapnugujarat

मुंबई के पास भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गीरी : एक मौत

aapnugujarat

રાજ્યો વેક્સીનનો ઉપયોગ કરે, સરકારે ૩૫૦૦૦ કરોડ ફાળવ્યા છે : ડો.હર્ષવર્ધન

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1