Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बिहार में दुष्कर्म की वारदातें आम हो गई हैं। बेखौफ अपराधी महिलाओं से लेकर बच्चियों तक को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है जहां चार दरिंदों ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी वहां चार युवक आए बच्ची को गांव के पास स्थित आम के बगीचे में ले गए। बगीचे में ले जाकर उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं बेहोशी की हालत में लड़की को सदर अस्पताल लाया गया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

કેરોસીન, રાંધણગેસના વધ્યા, સરકાર સબસિડીમાં કાપ ચાલુ રાખશે

aapnugujarat

કાર્તિ ચિદમ્બરમને રૂ.૧૦ કરોડ જમા કરાવી વિદેશ જવા સુપ્રીમ કોર્ટે મંજૂરી આપી

aapnugujarat

૧૦ ટકા અનામતના બિલને માયાએ ટેકો આપ્યો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1