Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

आतंकवादी घुसने की खुफिया जानकारी के बाद हाई अलर्ट पर तमिलनाडु

खुफिया जानकारी के बाद तमिलनाडु पुलिस हाई अलर्ट पर है कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छह आतंकवादियों ने राज्य में घुसपैठ की है। माना जाता है कि छह में से एक पाकिस्तानी नागरिक है।
तमिलनाडु पुलिस ने कोयबंटूर में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकी राज्य में घुस आए हैं और वह कोयंबटूर में रह रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जानकारी खासतौर से कोयबंटूर शहर को लेकर मिली है।
यह अलर्ट 11.30 बजे के आसपास सभी शहर के पुलिस आयुक्तों और अधीक्षकों को भेजा गया था। जिसमें कहा गया है कि एक समूह जिसमें एक पाकिस्तानी और पांच श्रीलंका के तमिल मुस्लिम शामिल हैं उन्होंने खुद को हिंदू बताया है और वह राज्यभर में आतंकी हमले करने की फिराक में हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठान और पूजा केंद्र, पर्यटन स्थल और विदेशी दूतावास आतंकवादी समूह के निशाने पर हो सकते हैं।

Related posts

મોબાઇલ એપથી સરળતાથી કરી શકાશે આધાર વેરિફિકેશન

aapnugujarat

અમરોહાથી ચૂંટણી લડવાનો રાશિદ આલ્વી દ્વારા ઇનકાર

aapnugujarat

આ વર્ષે મોનસુન સામાન્ય રહેશે : હવામાન વિભાગ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1