Aapnu Gujarat
રમતગમત

कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित करेगा AHF

एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) हॉकी इंडिया के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस महीने दूसरी आनलाइन शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन करेगा। पंद्रह से अधिक कोचों और तकनीकी अधिकारियों का समूह कुल पांच कार्यशालाओं में हिस्सा लेगा। इस कार्यशाला का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मैचों और टूर्नामेंटों में अधिकारी की भूमिका निभाने और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी विशेषज्ञता और जानकारी देना है।
इस कार्यशाला का आयोजन प्रतिनिधित्व पेश करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त किया जाएगा। तकनीकी अधिकारियों के लिए कार्यशाला में ध्यान मुख्य रूप से आचार संहित पर दिया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों द्वारा विरोध करना भी शामिल है। कोचों के लिए जो फाइव-ए-साइड हॉकी में कोचिंग, शारीरिक फिटनेस की जरूरतों, मैच रणनीति और गोलकीपर भी भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा। हॉकी इंडिया ने भारत में फाइव-ए-साइड टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाली अपनी आठ सदस्य इकाइयों से दो-दो कोच (एक महिला और एक पुरुष) को नामित करने को कहा है।

Related posts

यह IPL नहीं, विंडीज पर अलग तरह का दबाव होगा : चहल

aapnugujarat

કોચ તરીકે અનિલ કુંબલેના કોન્ટ્રાક્ટને લંબાવવા તૈયારી

aapnugujarat

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आज दिलचस्प मुकाबला

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1