Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हरियाणा में पैट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटेगा : मनोहर लाल

पैट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में खुलकर बोले। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा में वैट कम नहीं होगा। सी.एम. ने तर्क दिया कि ऐसा किया तो रैवेन्यू घटेगा और राज्य में जनता के काम कम होंगे। मुख्यमंत्री बोले कि जहां तक राज्य सरकार की बात है तो हरियाणा में पैट्रोल व डीजल पर वैट अन्य राज्यों की अपेक्षा पहले ही कम है। सी.एम. ने कर्ण लेक पर सरकार का पक्ष रखते हुए भाजपा राज में 10 से 15 प्रतिशत के उछाल आया है। फिर कहा कि कुल मिलाकर ओवरऑल तेल के दाम बहुत ज्यादा नहीं हैं। तर्क दिया कि अपने देश में तेल बेहद कम है। अधिकतर तेल दूसरे देशों से आयात होता है।
एस.डी.ओ. की नियुक्ति में दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को तवज्जो के आरोपों पर सी.एम. ने विपक्ष पर ही पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो ऐसी बातें कर रहे हैं उनका असली चेहरा सामने आ गया है। दरअसल, इन्होंने हिसाब ही नहीं लगाया। 200 में से करीब 128 से 130 हरियाणा से हैं। लेकिन रिजर्वड कैटेगिरी को तो यह अपना मानते ही नहीं।
किसान आंदोलन के मुद्दे पर कहा कि यह लम्बा चल गया है। तीनों कृषि बिलों के लागू होने से किसानों को नुक्सान नहीं लाभ ही होगा। तीनों बिल अभी लागू नहीं हुए हैं। भविष्य में यदि इससे नुक्सान होता है तो इन चीजों को विदड्रा करने के लिए सरकार हमेशा तैयार है। अब इसमें राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल की हवाई के विस्तार का रास्ता साफ हो चुका है। इसे 3 हजार से 5 हजार फीट का किया जाएगा। 2 दिन पहले किसानों से मीटिंग कर रेट फाइनल हो चुके हैं। 15 दिन के अंदर किसानों को उनकी जमीन के दाम मिल जाएंगे। फर्जी प्रॉपर्टी आई.डी. से करनाल में 143 रजिस्ट्री होने के सवाल पर कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है। मामला दर्ज हो चुका है। इसमें जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महाराष्ट्र में अब बिना इजाजत जांच नहीं कर सकेगी सीबीआइ

editor

कांग्रेस हेडक्वार्ट्रर से कुछ ही दूरी लगाई गई राफेल की एक प्रतिकृति

aapnugujarat

લોકસભા ચૂંટણી : પાંચમાં તબક્કામાં રાષ્ટ્રીય પક્ષમાં ૧૫૦ ઉમેદવાર છે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1