Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

नाकुला में भिड़े भारत-चीन सैनिक

पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। भारत और चीनी सेना के बीच सिक्किम बॉर्डर के नजदीक नाकुला के पास दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई है। जिसमें चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने फिल्हाल मौके से चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया है। मगर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, चौकियों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
बता दें, दोनों सेनाओं के बीच यह झड़प 2-3 दिन पहले हुई थी। जब चीनी सेना सिक्किम में सीमा की यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रही है। भारतीय सेना ने उसका जमकर विरोध किया। और चीनी सेना को पीछे धकेल दिया। दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प में 20 चीनी सनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए है। करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद भारत और चीन की सेनाओं ने रविवार को कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता की। इसका उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पर आगे बढना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन की ओर स्थित मोल्दो सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वाह्न दस बजे शुरु हुई थी। इससे पहले, छह नवंबर को हुई आठवें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने टकराव वाले खास स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर व्यापक चर्चा की थी। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे हैं। भारत लगातार यह कहता आ रहा है कि पर्वतीय क्षेत्र में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तनाव को कम करने की जिम्मेदारी चीन की है। कोर कमांडर स्तर की सातवें दौर की वार्ता 12 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें चीन ने पेगोंग झील के दक्षिणी तट के आसपास सामरिक महत्व के अत्यधिक ऊंचे स्थानों से भारतीय सैनिकों को हटाने पर जोर दिया था। लेकिन भारत ने टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया एक ही समय पर शुरू करने की बात कही थी।

Related posts

આસામમાં પુરની સ્થિતિ વધુ વણસી : લોકો પર નવું સંકટ

aapnugujarat

काश्मीर में प्रदर्शनकारियों से संपत्ति को हुआ नुकसान वसुला जाएगा

aapnugujarat

સુપ્રીમ-હાઈકોર્ટમાં પેન્ડિંગ કેસોમાં ઉલ્લેખનીય ઘટાડો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1