Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में 24 घंटे में मिले 18,088 नए केस, 264 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19,078 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 264 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,03,74,932 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 264 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,50,114 हो गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 21,314 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 99,97,272 लाख लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,27,546 रह गए हैं।

Related posts

NDA confident to get Citizenship Amendment Bill passed in Parliament

aapnugujarat

બરેલીમાં ૧૧ બાળકોની માતાને પતિએ ટ્રિપલ તલાક આપ્યા

aapnugujarat

૨૦૨૨ સુધી ૪ કરોડ ઘરના નિર્માણનું મોટું લક્ષ્ય : મોદી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1