Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

‘कोरोना वायरस आखिरी महामारी नहीं’ : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) प्रमुखने कहा, कोरोना वायरस आखिरी महामारी नहीं है। आने वाले समय में अगर मानव जाति ने पर्यावरण में बदलाव और पशुओं के कल्याण के बारे में सोचना नहीं शुरू किया तो उसे और नई महामारियों का सामना कर पड़ सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनमने महामारी आ जाने पर पैसा बहाने को खतरनाक रूप से अदूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा, हम महामारी आने पर पैसा बहा रहे हैं और आने वाले समय के लिए कोई तैयारी नहीं कर रहे हैं। वह रविवार को महामारी की तैयारी के अंतरराष्ट्रीय दिवस दिए गए एक वीडियो संदेश में ये बातें कहीं।
टेड्रोसने कहा, “यह समय कोविड-19 महामारी से एक सबक सीखने का था। इसके चलते लंबे समय से दुनिया घबराहट और उपेक्षा के चक्र में चल रही है। हम महामारी पर पैसा फूंकते हैं और जब ये बीत जाती हैं तो हम सब भूल जाते हैं और अगली किसी भी बीमारी को रोकने के लिए कुछ नहीं करते हैं। यह खतरनाक रूप से अदूरदर्शी है”।
स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान दुनिया की तैयारी की निगरानी करने वाली संस्था वैश्विक तैयारी निगरानी बोर्ड ने कोरोना महामारी आने के कुछ समय पहले ही सितम्बर 2019 में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दुनिया किसी भी महामारी के आने पर तैयार नहीं है।
टेड्रोसने कहा, “इतिहास हमें बताता है कि यह आखिरी महामारी नहीं होगी। महामारी हमारे जीवन की सच्चाई है। महामारी हमें ये बताती है कि मनुष्य के स्वास्थ्य, जीवों और इस धरती के बीच बहुत गहरा रिश्ता है। मानव स्वास्थ्य को सुधारने का कोई भी बरबाद हो जाएगा अगर हम मनुष्य और जीवों के साथ पर्यावरण के सामने आ रहे खतरे पर ध्यान नहीं देते जो हमारी धरती को कम रहने के योग्य बना रहे हैं”।
कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से दुनिया में अब तक 17.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 8 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। अभी भी इस बीमारी का प्रकोप जारी है। बीमारी का पहला मरीज दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर में पाया गया था।
टेड्रोसने कहा, कोरोना वायरस संकट को हमें आश्चर्य की तरह नहीं देखना चाहिए बल्कि ये वार्निंग की तरह है। पिछले 12 महीने में दुनिया में काफी उथल-पुथल हुई है। महामारी का असर हमारे समाज और अर्थव्यवस्था पर इसके आगे भी नजर आएगा।

Related posts

મોસુલમાં બંધક બનાવવામાં આવેલા ૩૯ ભારતીય કામદારો અંગે હજુ સુધી કોઈ જાણકારી મળી નથી : ઈરાકી વડાપ્રધાન

aapnugujarat

क्यूबा पर सख्त हुआ US

aapnugujarat

જેરૂસાલેમ મુદ્દે ૧૨૮ દેશોએ અમેરિકા વિરુદ્ધ વોટિંગ કર્યું, સંયુક્ત રાષ્ટ્રસંઘમાં અમેરિકાને ઝાટકો મળ્યો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1