Aapnu Gujarat
ટેકનોલોજી

भारत सरकार ने ब्लॉक किए 43 मोबाइल ऐप

भारत सरकार ने 43 और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया है। इन ऐप्स को भारत की रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताया गया। केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा एक्सेस करने वाले 43 मोबाइल ऐप को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। सरकार को इन ऐप्स को लेकर शिकायत मिली थी।
पहली बार सरकार ने 29 जून को यही कारण बताते हुए 59 चीनी ऐप्स बैन कर दिए थे। फैसला 15 जून को गलवान झड़प के बाद लिया गया था। इसके बाद 27 जुलाई को भी 47 ऐप बैन किए गए थे। अब फिर से सरकार ने 43 मोबाइल ऐप ब्लॉक किए हैं। अभी तक सरकार कुल 149 ऐप्स को बैन कर चुकी है।

Related posts

આવા ગૃપોથી રહો કાયમ માટે દૂર, નહીં તો વોટ્સએપ તમને કરી દેશે બ્લોક

aapnugujarat

फ्रांस में गूगल और अमेजन पर लगा 16.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

editor

ટ્‌વીટર કરશે ભારતને મદદ, કોરોના સામે લડવા માટે ડોનેટ કર્યા ૧.૫ કરોડ ડોલર

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1