Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हिंदुस्तान की आकाश की ताकत बढ़ाने के लिए 5 और राफेल पहुंच रहे हैं अगले महीने…!

चीन से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना की सामरिक ताकत और बढ़ने जा रही है। अगले महीने यानी अक्टूबर में 5 और राफेल विमान भारत पहुंच रहे हैं। भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए सौदा किया था। 36 राफेल विमानों में से 30 लड़ाकू विमान होंगे और छह प्रशिक्षण विमान। प्रशिक्षण विमानों में दो सीट होंगी और उनमें लड़ाकू विमान वाली लगभग सभी विशेषताएं होंगी। राफेल विमान, रूस से सुखोई विमानों की खरीद के बाद 23 वर्षों में लड़ाकू विमानों की भारत की पहली बड़ी खरीद है।

इन विमानों को पश्चिम बंगाल में स्थित कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। जो चीन से लगती पूर्वी सीमा की रखवाली करेंगे। इधर, राफेल विमानों के पहले बैच को बीते गुरुवार को भारतीय वायुसेना में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया। चीन से लगती सीमा में चरम तापमान को देखते हुए इस विमान में भारत ने अपने हिसाब से कुछ मोडिफिकेशन भी करवाएं हैं। जिससे कम तापमान में भी यह विमान आसानी से स्टॉर्ट हो सकता है। पहले बैच में भारत पहुंचे 5 राफेल विमानों के 250 घंटे से भी ज्यादा की उड़ान और फील्ड फायरिंग टेस्ट किए जा चुके हैं। इन विमानों को अंबाला में 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल किया गया है।

भारतीय राफेल के मुकाबले में चीन का चेंगदू J-20 और पाकिस्‍तान का JF-17 लड़ाकू विमान हैं। मगर ये दोनों ही राफेल के मुकाबले थोड़ा कमतर हैं। चीनी J-20 का मेन रोल स्‍टील्‍थ फाइटर का है, वहीं राफेल को कई कामों में लगाया जा सकता है। J-20 की बेसिक रेंज 1,200 किलोमीटर है जिसे 2,700 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। J-20 की लंबाई 20.3 मीटर से 20.5 मीटर के बीच होती है।

इसकी ऊंचाई 4.45 मीटर और विंगस्‍पैन 12.88-13.50 मीटर के बीच है यानी यह राफेल से खासा बड़ा है। पाकिस्‍तान के पास मौजूद JF-17 में चीन ने PF-15 मिसाइलें जोड़ी हैं मगर फिर भी यह राफेल के मुकाबले में कमजोर है।

Related posts

એશિયામાં અમેરિકાના ૨ પ્રોજેક્ટમાં ભારત થશે સામેલ

aapnugujarat

બેથી વધારે બાળકો ધરાવતા લોકોનો મતાધિકાર છીનવી લોઃ બાબા રામદેવ

aapnugujarat

मोदी सरकार के अच्छे कामों का करते रहेंगे समर्थनः जेडीयू

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1