Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

रक्षामंत्री एससीओ मीटिंग के लिए रूस रवाना

भारत और चीन सीमा विवाद के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अपनी यात्रा के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मास्को के लिए जा रहा हूं। मैं द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) और सीआईएस सदस्यों के रक्षा मंत्रियों की संयुक्त बैठक में इस यात्रा के दौरान हिस्सा लूंगा।’ राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रूस के रक्षा मंत्री से भी मिलूंगा। भारत और रूस विशेषाधिकार प्राप्त साझेदार हैं। मेरी यात्रा के दौरान इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’ शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के समूह में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं। वहीं इस सम्मेलन में चीन के रक्षामंत्री भी शामिल होंगे।

Related posts

વધતી ગરમીને કારણે હિમાલય ઓગળી રહ્યો છે, 90 ટકા સૂકાઈ જવાની આગાહી

aapnugujarat

Yeddyurappa govt won’t stay for long, Elections can be held anytime : H D Kumaraswamy

aapnugujarat

72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, मध्य भारत में मूसलाधार बारिश

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1