Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, मध्य भारत में मूसलाधार बारिश

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जहां बादल आफत बनकर बरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश का उत्तरी हिस्सा भीषण गर्मी से बेहाल है। गर्मी के कारण दिल्ली और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी बढ़ने कारण मानसून का मध्य भारत में रूकना है। इस साल दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से प्री मानसून बारिश भी कम हुई है। इस कारण से भी गर्मी में इजाफा हुआ है। 
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 72 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। तब तक गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में हवाओं से नमी गायब है इसलिए लू चल रही है।

Related posts

૩૦ સપ્ટેમ્બરે આવશે બાબરી વિધ્વંસ કેસનો ચુકાદો

editor

तेलंगाना में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हुई

editor

અખનુરમાં ત્રણ ત્રાસવાદી મોતને ઘાટ ઉતારાયાં

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1