Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

आतंकवाद की पीड़ा झेल रहे लोगों के साथ है संयुक्त राष्ट्र : यूएन महासचिव

आतंकवाद से प्रभावित पीड़ितों के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने आवाज उठाई है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि आतंकवाद के पीड़ितों को इसका दुष्प्रभाव जीवनपर्यंत भुगतना पड़ सकता है। इसमें उनकी मदद अंतरराष्ट्रीय समुदाय सच्चाई, न्याय और पुनर्मूल्यांकन के जरिए कर सकता है और उनकी आवाज आगे तक ले जाकर उनके मानवाधिकारों को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। आने वाले शुक्रवार को आतंकवाद के पीड़ितों की अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि दिवस के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद के कारण जख्मों को झेल रहे लोगों के साथ है। उन्होंने बताया , ‘ आतंकवाद का पीड़ितों पर जीवन पर्यंत प्रभाव रह सकता है और तो और आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रभावित होगी। दर्दनाक यादों को भुलाया नहीं जा सकता लेकिन हम पीड़ितों की मदद हकीकत को सामने लाकर और उन्हें न्याय दिलवाकर कर सकते हैं। साथ ही उनकी आवाजों को उठाते हुए उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।’

Related posts

અમેરિકાની શાળાઓમાં કટ્ટરવાદ, બાઈબલ ફરજિયાત

aapnugujarat

ऑक्सफोर्ड बाद चीन की वैक्सीन ट्रायल में सफल

editor

Google took down over 3 million fake business profiles last year from Google Maps

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1