Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

सीएम नीतीश की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की जांच के लिए शनिवार को अपने नमूने भेजे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के 14 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों की जांच की गई थी। इनमें से एक कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। सीएम कुमार ने एक जुलाई को एक आधिकारिक कार्यक्रम में सिंह के साथ मंच साझा किया था। सीएम कुमार और 15 कर्मचारियों के नमूने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भेजे गए थे। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ”कुल 16 नमूनों में से मुख्यमंत्री और सीएमओ के 14 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है।”
अवधेश नारायण सिंह को इलाज के लिए एम्स-पटना के अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। सिंह और उनके परिवार के सभी सदस्यों को बुखार था, जिसके बाद शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की टीम ने उनके नमूने जुटाए थे। अवधेश नारायण सिंह राज्य के पांचवें विधायक हैं, जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को वायरस से संक्रमित पाया गया था। इनके अलावा बीजेपी विधायक जिबेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह और आरजेडी विधायक शाहनवाज आलम भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, वरिष्ठ आरजेडी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को बीमारी से ठीक होने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई।

Related posts

દેશમાં કોરોનાના ૫૨,૫૦૯ નવા કેસ નોંધાયા ,૮૫૭ લોકોના મોત

editor

મધ્યપ્રદેશ-છત્તીસગઢ-તેલંગાણા માટે કોંગ્રેસના ઉમેદવારોની પ્રથમ યાદી જાહેર

aapnugujarat

बैटरी से दौड़ेंगी रेलगाड़ी

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1