Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु दूर से कर सकेंगे दर्शन

उत्तराखंड में बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन करने होंगे। अभी सिर्फ स्थानीय श्रद्धालुओं को इन धामों में दर्शन की अनुमति मिली है। केदारनाथ धाम में अभी तक किसी को भी दर्शन की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। केदारनाथ धाम में अभी दर्शन की किसी को भी अनुमति नहीं दी गई है। गर्भ गृह, मंदिर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गंगोत्री यमुनोत्री में भी स्थानीय लोग दूर से दर्शन कर सकेंगे। पुजारी न टीका लगाएंगे और न ही संकल्प कराएंगे। वहीं बदरीनाथ में श्रद्धालु सिंह द्धार के अंदर मुख्य द्वार के मचान से ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने स्पष्ट आदेश कर दिया है कि केदारनाथ मंदिर परिसर और गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अभी धाम में जाने के लिए पास सिर्फ यात्रा तैयारियों से जुड़े लोगों को ही मिलेंगे। उन्हें भी मंदिर परिसर और गर्भ गृह में प्रवेश की मंजूरी नहीं होगी। उधर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दर्शन दूर से ही हो पाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि जब तक कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं होता, मंदिर परिसर में किसी भी यात्री, श्रद्धालु, पर्यटक को किसी भी प्रकार से नजदीक से दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

Related posts

ઇન્દોરમાં ડીપીએસ બસ ટ્રકની સાથે ટકરાતાં છ બાળકોનાં મોત

aapnugujarat

ભારતમાં બેરોજગારીનો દર ૮%

aapnugujarat

નમો ટીવી પર જવાબ આપવા સરકારને ચૂંટણી પંચનો હુકમ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1