Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

असम में 644 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

उग्रवाद की मार झेल रहे असम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्‍य में 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ गुरुवार को आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि उल्फा (आई), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, सीपीआई (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के सदस्यों ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।
पुलिस महानिदेशक ज्योति महंता ने पत्रकारों से कहा, ‘राज्य के लिए और असम पुलिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। आठ उग्रवादी समूहों के कुल 644 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है।’ इतने बडे़ पैमाने पर उग्रवादियों का आत्‍मसमर्पण करना राज्‍य पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
महंता ने कहा कि उग्रवादियों ने जिन हथियारों को सौंपा है उनमें एके- 47, एके-56 जैसे कई अत्‍याधुनिक हथियार हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि यह असम के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्‍होंने कहा कि इन उग्रवादियों को असम पुलिस में जगह दी जाएगी। बता दें कि इन उग्रवादियों ने ऐसे समय पर आत्‍मसमर्पण किया है जब अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्‍य बहुत लंबे समय से उग्रवाद की मार झेल रहा है। इन उग्रवादियों के आत्‍मसमर्पण से शांति की उम्‍मीद जगी है।

Related posts

જીડીપી વૃદ્વિમાં ઘટાડા માટે નોટબંધી જવાબદાર : મમતા બેનરજી

aapnugujarat

રાજસ્થાનનાં કુંભલગઢમાં મતદારોનો અનેરો ઉત્સાહ

aapnugujarat

બિહારમાં ૨૭ પૈકી ૨૬ કોંગી ધારાસભ્ય સોનિયાથી નારાજ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1