Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

JNU में हुए हमले को लेकर गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा : कांग्रेस बिगाड़ रही माहौल

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए हमले को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोला जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष के हमले का करारा जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता फैला रहे हैं तो कांग्रेस माहौल बिगाड़ रही है। वामपंथी दलों पर तंज कसते हुए उन्‍होंने बिहारी अंदाज में कहावत कही- सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद। गिरिराज सिंह ने कहा कि वारदात में संलिप्‍त नकाबपोशों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्‍य जेएनयू के साथ-साथ देश को भी बदनाम करने के लिए ऐसे काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात हुई घटना के लिये वो समूह जिम्मेदार हैं जिनका “आतंकवादियों” का समर्थन करने और परिसर में हिंसा का इतिहास रहा है। सिंह ने इस घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कोई भी हाथ हाेने से इनकार किया।

Related posts

એસ.પી.જી. સાથે કડી પોલીસે જનજાગૃતિ અભિયાન અંતર્ગત કેન્ડલ માર્ચ યોજી

aapnugujarat

પ્રણવ મુખરજી કરતા પણ વધુ પગાર મેળવશે રામનાથ કોવિંદ

aapnugujarat

કઠુઆ ગેંગરેપ : આંતરરાષ્ટ્રીય ષડયંત્ર, ડે.સીએમ નિર્મલસિંહ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1