Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी ढेर

बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 35 नागरिकों के साथ 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वहां खूनी संघर्ष की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 35 आम लोगों की भी मौत हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुए इस आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के आठ जवान मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे पिछले पांच साल में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘इस कायरतापूर्ण हमले में हमारे आठ जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए लोगों में से ज्यादातर महिलाएं हैं और कुल 35 लोगों की जान गई है। सुरक्षा बलों के हमारे जवानों ने आतंकियों का पूरे साहस के साथ सामना किया। हम अपने नागरिकों और जवानों के लिए भरे दिल से संवेदना प्रकट करते हैं। देश के राष्ट्रपति ने इस आतंकी घटना के बाद 2 दिनों का शोक घोषित किया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है।

Related posts

उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम में सिक की भूमिका

aapnugujarat

Chin को हांगकांग की स्वतंत्रता समाप्त नहीं करने देंगे : अमेरिका

editor

ભારતીય અર્થતંત્ર તેજ ગતિએ વિકાસ કરતું રહેશે : સંયુક્ત રાષ્ટ્ર સંઘ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1