Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की ,सूची जारी कर दी है। अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित 40 नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। कांग्रेस की गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी की चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक, महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी आर पी एन सिंह, महासचिव ज्योतिरादित्य सिंघिया, तारिक अनवर, रणदीपसिंह सुरजेवाला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव को भी स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। पार्टी ने प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है जिनमें सुबोध कांत सहाय, आलमगीर आलम, केशव महतो, सरफराज आलम, शमशेर आलम, धीरज साहू आदि प्रमुख हैं। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल नहीं किया गया है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी इसमें जगह नहीं दी गई है।

Related posts

१० साल में तीसरी बार गुर्जरों को मिलेगा ५ प्रतिशत आरक्षण

aapnugujarat

५ हजार करोड़ के घोटाले में गगन धवन आखिर गिरफ्तार

aapnugujarat

સજાતીય સંબંધો અપરાધ નથી : સુપ્રીમ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1