Aapnu Gujarat
Uncategorized

अयोध्या पर फैसला : आडवाणी ने कहा यह ऐतिहासिक मैं देशवासियों के साथ हूं

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए अत्यंत खुशी प्रगट की है। मीडिया को भेजे अपने संदेश में उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच द्वारा अयोध्या मामले पर दिए गए फैसले का स्वागत करने में मैं भी देशवासियों के साथ हूं।’ उन्होंने कहा, मैं अपने आप को धन्य महसूस करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि अब क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, तो ऐसे में अब समय आ गया है कि हम सब सभी विवादों और कटुता को पीछे छोड़ दें। सद्भाव और शांति को गले लगाएं। आडवाणी ने आगे कहा है कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के लिए एक भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए, सर्वसम्मति से फैसला दिया है।

आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन में अपने होने का जिक्र करते हुए कहा कि पल के लिए पूर्णता का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद बड़ी बात है कि ईश्वर ने उन्हें इस आंदोलन से जुड़ने का मौका दिया। आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को आजाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन बताया। राममंदिर के आंदोलन में आडवाणी का प्रमुख योगदान रहा है।

Related posts

ગીર-સોમનાથ જિલ્લામાં બાળલગ્ન પ્રતિબંધક ધારા-૨૦૦૬ નાં અમલ અંગે તાલુકા દીઠ ટીમ કાર્યરત

aapnugujarat

આજે ફરી સોમનાથ મહાદેવના શરણે રાહુલ ગાંધી

aapnugujarat

વેરાવળ ખાતે એસ.વી.એસ.કક્ષાના યોજાયેલ ગણિત-વિજ્ઞાન પ્રદર્શનમાં ૪૫ કૃત્તિઓ રજૂ કરી હતી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1