Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

आत्महत्या कर लूंगा : नीरव

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन के कोर्ट में पांचवीं बार खारिज हो गई है। कोर्ट के इस फैसले से बौखलाए नीरव मोदी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर उसे भारत को सौंपा गया, तो वह आत्महत्या कर लेगा। नीरव मोदी ने बताया कि उसे जेल में तीन बार पीटा गया है। उसकी इन दलीलों का कोर्ट में कोई असर देखने को नहीं मिला और उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। बता दें कि नीरव मोदी को बुधवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में वह अपने वकील हुगो कीथ क्यूसी के साथ आया था। नीरव मोदी ने कोर्ट को अपनी बातों से कई बार गुमराह करने की कोशिश की। नीरव के वकील ने दावा किया कि वेंड्सवर्थ जेल में उसे दो बार पीटा गया। कीथ ने कहा कि हाल ही में नीरव की पिटाई की गई है। वकील ने बताया कि सुबह जेल में बंद दो कैदी उसके कमरे में आए और उन्होंने नीरव को घूंसा मारा और जमीन पर गिराकर काफी पिटाई की। ये हमला नीरव मोदी को ही खासतौर पर निशाना बनाते हुए किया गया था। उन्होंने कहा कि जेल के अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया। गौरतलब है कि नीरव इंग्लैंड की सबसे भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। नीरव मोदी को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। भारत सरकार के अनुरोध पर लंदन पुलिस ने प्रत्यर्पण वारंट की तामील करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।

Related posts

ખેડૂતોનું દેવું માફ કરવાથી દેશના ભંડોળને નુકસાન થશે : રઘુરામ રાજન

aapnugujarat

પાર્ટી સંગઠનમાં રાહુલે ફેરફારો કર્યા : અહેમદ પટેલ કોષાધ્યક્ષ

aapnugujarat

ટેંક બેથલોનમાં બંને ટેંક ખરાબ થતા ભારત બહાર થયું

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1