Aapnu Gujarat
રમતગમત

गांगुली को चुना गया BCCI अध्यक्ष : राजीव शुक्ला

पूर्व भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली को Board of Control for Cricket in India (BCCI) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बात की घोषणा पूर्व BCCI सदस्य राजीव शुक्ला ने की है। 13 अक्टूबर की देर रात तक चली मीटिंग में सौरव गांगुली के नाम पर मुहर लगी थी, जिसे सोमवार 14 अक्टूबर की दोपहर को राजीव शुक्ला ने सार्वजनिक कर दिया। राजीव शुक्ला ने कहा कि हमने सौरव गांगुली को BCCI के अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया है। 23 अक्टूबर को अंतिम परिणाम आएंगे। इसके पहले ही खबर आ रही थी कि सौरव गांगुली का BCCI का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। जिसकी अब सार्वजनिक घोषणा हो गई है। इस अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली के अलावा बृजेश पटेल के नाम पर चर्चा की गई थी। बताया जाता है कि चयन प्रक्रिया क दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। लेकिन फाइनल बाजी सौरव गांगुली ने जीत ली। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को BCCI का सचिव नियुक्त किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया के दौरान BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और एन श्रीनिवासन गुट आमने-सामने था। श्रीनावसन के समर्थन से बृजेश पटेल थे, अनराग ठाकुर के समर्थन से दादा सौरव गांगुली थे। दोनों तरफ से जमकर चालें चली गई। सूत्रों के मुताबिक, सौरव गांगुली को उपाध्यक्ष पद पर लड़ाने की बात की गई, जिसे सौरव गांगुली ने खारिज कर दिया।

Related posts

ઓલ ટાઇમ આઇપીએલ ઇલેવન ટીમ જાહેર, સુકાન ધોનીને સોપાયું

aapnugujarat

કેપટાઉન ટેસ્ટ પહેલાં શિખર ધવન બહાર

aapnugujarat

અઝહરને હૈદ્રાબાદ ક્રિકેટ એસોસિએશનના અધ્યપક્ષ પદેથી હટાવાયા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1