Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

रांची में नक्‍सलियों से मुठभेड़, जगुआर के 2 जवान शहीद

झारखंड की राजधानी रांची से सटे दशम फॉल के पास आज अहले सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है जिन्हें रांची अस्ताल में भर्ती कराया गया है। रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. इलाके में सर्च ऑपेरशन जारी है। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बाद ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार तड़के ये मुठभेड़ हुई।
शहीद जवानों के नाम हैं कंचन प्रसाद महतो और अखिलेश राम मुठभेड़ में जवान अखिलेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिसे इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्हें तीन गोलियां लगी थी। गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी की दशम फॉल के पास नक्सलियों का दस्ता छिपा है। सूचना पर एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। शुक्रवार अहले सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गयी।

Related posts

મોદી સરકારના ર્નિણયને ઘોળીને પી ગયા મમતા

editor

મમતા બેનરજીના ભત્રીજાની આવકમાં વધારો

aapnugujarat

जवानों के गौरव की रक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ करूंगा : राजनाथ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1