Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राहुल की कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से अपील, बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद में तुरंत जुट जाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को पार्टी कार्यकर्त्ताओं को आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद में तत्काल जुट जाएं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई लोगों की मौत के समाचार हैं। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाएं। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण पटना और राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। राज्य में भारी बारिश के चलते हुई अलग अलग हादसों में बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Related posts

भारत के आगे झुकने को मजबूर ​हुआ चीन, 10 भारतीय जवानों को किया रिहा

editor

राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता की शपथ ली

aapnugujarat

मोदी जी सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है : राहुल गांधी

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1