Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी हो कि बीरभूम जिले के नानूर के मृत भाजपा कार्यकर्ता स्वरूप गोराई के शव को छिपाने को लेकर भाजपा पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को मुहर्रम की वजह से हाईकोर्ट बंद होने पर भाजपा बुधवार को याचिका दायर करेगी। उधर, कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस के प्रहार से एक कार्यकर्ता का सिर फट गया। भाजयुमो नेताओं के अनुसार कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा विशुद्धानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता विक्टोरिया हाउस स्थित सीईएससी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेंट्रल एवेन्यू में रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और पानी का तेज बौछार किया। इस दौरान आंसू गैस भी छोड़े गए।
पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। एक कार्यकर्ता का सिर फट गया है उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि स्वरूप के पार्थिव शरीर को एनआरएस अस्पताल से प्रदेश भाजपा कार्यालय नहीं लाने देने के पुलिस के फैसले से नाराज परिजनों व भाजपा नेताओं ने शव लेने से इन्कार कर दिया था। इधर, पुलिस की ओर से मृतक के घर के बाहर एक नोटिस लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि मृतक के परिजनों द्वारा शव लेने से इन्कार करने की वजह से उसे फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

Related posts

५० स्ट्रेस्ड लोन अकाउंट्‌स पर सरकार, आरबीआई की नजर

aapnugujarat

आतंकी हमले की फ़िराक में ISI

aapnugujarat

હિંસક ગૌરક્ષકો વિરૂદ્ધ કઠોર કાર્યવાહી : સર્વપક્ષીય બેઠકમાં મોદીએ સ્પષ્ટ ચેતવણી આપી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1