Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

एक इंटरव्यू में बोले इसरो चीफ सिवन – मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख डॉक्टर के सिवन को रॉकेटमैन के रूप में जाना जाता है। भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन के सूत्रधार के रूप में उनकी हर ओर चर्चा है। इस बीच, इसरो चीफ की एक विडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के पत्रकार ने जब उनसे इंटरव्यू में तमिलनाडु के लोगों को खास संदेश देने को कहा तो सिवन ने सबसे पहले भारतीय होने की बात करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। ट्विटर पर भी यह क्लिपिंग खूब शेयर हो रही है।
जनवरी 2018 में इसरो चीफ सिवन का एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल ने इंटरव्यू लिया। इस दौरान रिपोर्टर ने सवाल पूछा, एक तमिल के रूप में आप इतनी बड़े पद पर पहुंचे हैं, तमिलनाडु के लोगों के लिए आप क्या कहना चाहते हैं? इस पर सिवन ने जवाब दिया, सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं।
मैंने एक भारतीय के रूप में इसरो जॉइन किया। इसरो ऐसी जगह है जहां सभी क्षेत्रों और अलग-अलग भाषाओं वाले लोग एक साथ काम करते हैं और अपना योगदान देते हैं। मैं अपने भाइयों के प्रति आभारी हूं, जो मेरी प्रशंसा करते हैं। ट्विटर पर सिवन के इस जवाब की जमकर तारीफ हो रही है। हैदराबाद के विश्वनाथ ने ट्वीट किया, ‘मैं पहले एक भारतीय हूं, तमिल चैनल को दिए इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया। लेकिन मेरा एक सवाल है कि जब पीवी सिंधु भारत का गौरव बढ़ाती हैं तो उनके राज्य के लोग क्यों उनकी क्षेत्रीय पहचान पर खास जोर देते हैं। इस दोहरे रवैए से हम कैसे पार पाएंगे?
अशोक कुमार खन्ना हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘इसरो चीफ डॉ. के सिवन ने कहा कि सबसे पहले मैं भारतीय हूं उसके बाद तमिलियन। आप पर गर्व है। एक अन्य ट्वीट में आरती मेहता नामक एक ट्विटर यूजर ने सिवन को जमीनी शख्स बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में सिवन को ईमानदार और काम प्रति लगनशील बताया।

Related posts

देशभर के कॉपरेटिव बैंक को रेगुलेट करेगी RBI

aapnugujarat

અફઝલ ગુરુને ટેકો આપનારા પીડીપી સાથે ભાજપે ગઠબંધન કર્યું હતું : શિવસેના

aapnugujarat

‘हाउडी, मोदी!’ इवेंट के लिए ५० हजार लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1