Aapnu Gujarat
રમતગમત

अब रणजी ट्राॅफी में J-K के लिए खेलेंगे लद्दाख के खिलाड़ी : विनोद राय

नए केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी। सरकार ने जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा।बीसीसीआई फिलहाल दो अलग प्रदेश ईकाइयां बनाने नहीं जा रहा। 
हम अभी लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे। उस क्षेत्र के क्रिकेटर बीसीसीआई की सभी घरेलू स्पर्धाओं में जम्मू कश्मीर के लिए खेलेंगे। जम्मू कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी नहीं है। आगामी रणजी सत्र इस साल के आखिर में दिसंबर में शुरू होगा। यह पूछने पर कि क्या लद्दाख को भी पुडुच्चेरी की तरह मतदान का अधिकार रहेगा, राय ने किहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है। 
हमने इस पर कोई बात नहीं की है। इस मामले में सब कुछ चंडीगढ की तरह रहेगा जो एक केंद्रशासित प्रदेश है। उसके खिलाड़ी पंजाब या हरियाणा के लिए खेलते हैं। राय ने कहा, हमें यकीन है कि जम्मू कश्मीर के घरेलू मैच पिछले साल की तरह श्रीनगर में ही होंगे। वैकल्पिक घरेलू मैदान को लेकर कोई बात नहीं की गई है।

Related posts

આઈપીએલ : આજે મુંબઈ-હૈદરાબાદ વચ્ચે રોમાંચક જંગ

aapnugujarat

ધોનીએ વિજય હઝારે ટ્રાફીની ક્વાર્ટર ફાઈનલ રમવાનો ઈન્કાર કર્યો

aapnugujarat

આઈપીએલ ભારતમાં જ રમાશે; ૨૩ માર્ચથી આરંભ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1