Aapnu Gujarat
Uncategorized

वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भावनगर में इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई। इस कारण भावनगर के गांव में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर सूरत से जामनगर जा रहा था। इसमें कुल नौ मेंबर सवार थे।
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए साउथ वेस्टर्न एयर कमांड का हेलीकॉप्टर कार्यरत था। मंगलवार दोपहर यह हेलीकॉप्टर सूरत से जामनगर की तरफ जा रहा था। तभी भावनगर के पास इसमें तकनीकी खामी होने से यहां कुकड़ गांव के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से आसपास के गांव के लोग व स्थानीय प्रशासन में मौके पर पहुंच गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सभी नौ मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Related posts

રથયાત્રાની જળયાત્રાને મળી મંજૂરીે

editor

મહેસાણા જિલ્લામાં ટિકિટ ની વહેંચણી બાબતે થયેલ ગેરરીતિ નો મુદ્દો ટોક ઓફ ટાઉન બન્યો છે

editor

રોબર્ટ વાઢેરાની કંપની સામે ચાર એફઆઇઆર દાખલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1