Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

उत्तर रेलवे द्वारा रेल मार्ग के मरम्मतीकरण के कारण बड़ी संख्या में गाड़ियां होगी प्रभावित

उत्तर रेलवे द्वारा संरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अम्बाला-लुधियाना-अम्बाला सेक्शन के अम्बाला सिटी-शम्भू-अम्बाला सिटी स्टेशनों के बीच किमी. 272/19-22 क्रमश: अप एवं डाउन लाइनों पर 4 लेन वाले रोड ओवर ब्रिज के लिये 56 मीटर स्पेन के गर्डर का संस्थापन कार्य दो चरणों में किया जायेगा ।

इसके कार्यान्वयन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा दो-दो घंटे  के 5 ट्रैफिक ब्लॉक एवं चार घंटे की अवधि का एक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा । परिणामस्वरूप, निम्नलिखित रेलगाड़ियाँ  निम्नानुसार अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी :-

रेलगाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण :  दिनांक 06.08.2019 को चलने वाली 54553 अम्बाला-धूरी पैसेंजर, 54551 अम्बाला-बठिंडा पैसेंजर अम्बाला तथा पटियाला के बीच जबकि 54552 धूरी-अम्बाला पैसेंजर पटियाला-अम्बाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी ।

रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन: दिनांक 05.08.2019 को चलने वाली 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस बरास्ता चण्डीगढ़ होकर चलेगी ।दिनांक 06.08.2019 को चलने वाली 22430 पठानकोट-दिल्ली जं0 एक्सप्रेस बरास्ता चण्डीगढ़ होकर चलेगी तथा यह सरहिंद स्टेशन पर नहीं ठहरेगी । दिनांक 06.08.2019 को चलने वाली 64516 नंगल डैम-अम्बाला मेमू बरास्ता मोरिंडा-चण्डीगढ़ होकर चलेगी।

रेलगाड़ियों का पुनर्निर्धारण:  दिनांक 31.07.2019, 10.08.2019, 13.08.2019 तथा 19.08.2019 को चलने वाली 54551 अम्बाला-बठिण्डा पैसेंजर दोपहर 12.55 बजे के स्थान पर दोपहर 02.40 बजे प्रस्थान करेगी। दिनांक 06.08.2019 को चलने वाली 76645 अम्बाला-जलंधर सिटी डेमू दोपहर 02.40 बजे के स्थान पर सांय 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।

Related posts

Saradha chit fund case : Ex-IPS Rajeev Kumar gets anticipatory bail by Calcutta HC

aapnugujarat

सीमा विवाद के मामले में चीन से बात करेंगे डोभाल

aapnugujarat

અયોધ્યા જમીન વિવાદ કેસને મધ્યસ્થી મારફતે ઉકેલવા સુપ્રીમનો આદેશ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1