Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

खराब मौसम के चलते एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना होने वाली अमरनाथ यात्रा बुधवार को खराब मौसम की वजह से एक दिन के लिए रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्‍मू और श्रीनगर के बीच वाहनों का आवागमन भूस्‍खलन और पत्‍थर गिरने की वजह से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से रामबन जिले में बुधवार सुबह से ही भूस्‍खलन हो रहा है।
दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 1 हजार 175 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि यह अब तक का सबसे छोटा जत्था था। अधिकारियों के मुताबिक, श्रद्धालुओं के इस जत्थे में 252 महिलाएं, दो बच्चे और 95 साधु-संत शामिल थे।

Related posts

દિલ્હીમાં ૨૩ માર્ચથી આંદોલન કરશે અન્ના, કહ્યું- મોદીએ જવાબ ન આપ્યો

aapnugujarat

IMF के GDP अनुमान पर बोले चिदंबरम : अब गीता पर हमला करेंगे मंत्री

aapnugujarat

જનધન યોજનાના ૬ વર્ષ પૂરા, ૪૦ કરોડથી વધારે ખુલ્યા ખાતા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1