Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

सिद्धू का मिला इस्तीफा, पढ़ने के बाद लूंगा फैसला : कैप्टन

नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मुझे मिल गया है और उसे पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। उक्त शब्द पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। मेरा सिद्धू के साथ कोई झगड़ा नहीं है। मैने सिद्धू सहित 13 मंत्रियों के विभाग बदले थे। ऊर्जा विभाग बहुत अहम है, मगर सिद्धू ने नया मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला। सिद्धू ने गत दिवस मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे मुख्यमंत्री को भेजने की बजाए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था। इस पर सिद्धू को काफी आलोचना हुई। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे को रविवार को ट्विटर पर सांझा किया था। ट्विटर पर इस्तीफे का पत्र पोस्ट करने के साथ सिद्धू ने लिखा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। 
सिद्धू के मुताबिक 10 जून को ही उन्होंने यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके बाद कैप्टन ने सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग छीनकर उन्हें ऊर्जा मंत्री बना दिया था पर काफी लंबे समय के बाद भी सिद्धू ने विभाग नहीं संभाला।

Related posts

કેરળના બેરોજગારને ૧૩ કરોડની લોટરી લાગી

aapnugujarat

મોદી સરકાર વાયદા પૂરા નહીં કરે તો પદ્મભૂષણ પરત કરીશ : અણ્ણા હજારે

aapnugujarat

कांग्रेस नकली आंबेडकरवादी हैं : मायावती

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1