Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

मैं उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली और आखिरी महिला नहीं : कमला हैरिस

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के जोसेफ आर बाइडन यानी जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं। हैरिस ने घोषणा की, उनकी जीत महिलाओं के लिए केवल एक शुरुआत है क्योंकि अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं।
हैरिस ने डेलावेयर में एक विजय रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘बेशक मैं इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हूं, मैं आखिरी नहीं होउंगी। आज हमें देखने वाली हर छोटी लड़की देख रही है कि यह संभावना का देश है’।
हैरिस ने कहा, अमेरिकी नागरिकों ने एक नए दिन की शुरुआत की है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गईं कमला हैरिस ने देश को संबोधित करते हुए कहा, हमारे लोकतंत्र की रक्षा में संघर्ष होता है, बलिदान होता है लेकिन उसमें आनंद और प्रगति भी होती है। क्योंकि हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है।
हैरिस ने कहा, जब हमारा लोकतंत्र इस चुनाव में बैलेट पर था, जिसमें अमेरिका की आत्मा दांव पर थी और दुनिया देख रही थी, तो आपने अमेरिका के लिए एक नए दिन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, मैं आज अपनी उपस्थिति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार महिला की आभारी हूं, मेरी मां, श्यामला गोपालन हैरिस। जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आईं, तो शायद उन्होंने इस पल की कल्पना नहीं की थी। लेकिन वह अमेरिका में इतनी गहराई से विश्वास करती थीं जहां इस तरह का पल संभव है।

Related posts

US ने चीन को ‘मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश’ किया घोषित

aapnugujarat

અમેરિકા : બોંબ સાયક્લોનનો આતંક, લાખો લોકો મુશ્કેલીમાં

aapnugujarat

मुसलमान पर अत्याचार को लेकर चुप है संयुक्त राष्ट्र : पाक पीएम

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1