Aapnu Gujarat
Uncategorized

केशुभाई पटेल के निधन पर शोक में गिर-सोमनाथ जिला स्वैच्छिक रहा बंद

गुजरात के दिवंगत भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की मृत्यु के बाद एक दिन के राजनीतिक शोक का ऐलान किया है। निधन की जानकारी मिलने के बाद गिर-सोमनाथ जिला में शोक की लहर दौड़ गई है। केशुभाई के शोक में पूरा जिला स्वैच्छिक बंद हो गया है। उल्लेखनीय है कि केशुभाई पटेल सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी भी थे। वह एक ट्रस्टी के रूप में सोमनाथ मंदिर के विकास में सहायक रहे हैं। इसके अलावा गिर-सोमनाथ जिला बनाने के लिए केशुभाई ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। केशुबापा सोमनाथ मंदिर को विश्वस्तरीय बनाने और इसकी सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन गुजरात की जनता की सेवा में समर्पित रहा। केशुभाई के निधन से गुजरात की राजनीति में ऐसी रिक्तता आयी है जिसका भरना आसान नहीं है। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

Related posts

PM MODI એ સુરતમાં ૨૦૦ કરોડના ખર્ચે હોસ્ટેલનું ખાતમુર્હૂત કર્યું

editor

રાજ્યનાં ૨૦૩ ડેમો તળિયા ઝાટક, ૩૦ ટકા જ પાણી, વરસાદ ખેંચાયો તો સર્જાશે રાજ્યમાં પાણીની ગંભીર કટોકટી

aapnugujarat

દ્વારકામાં પાણી માટે હાલ થયાં બેહાલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1