Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना संक्रमित

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उनके द्वारा कराए गए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्हें राजधानी बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि चीन के वुहान से फैले जानलेवा वायरस से आम जनता के साथ-साथ मंत्री, नेता और अधिकारी भी अछूत नहीं है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस येदियुरप्पा और उनकी बेटी को भी कोरोना हो चुका है। वही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इनके अलावा राज्य में कई बड़े अधिकारियों को कोरोना हो चुका है। गौरतलब है कि बीते दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

Related posts

હંગર ઈન્ડેક્સની યાદીમાં ભારત ૧૦૩માં સ્થાને પહોંચ્યું

aapnugujarat

आतंकवाद की कमर तोडने वाले सुपरकॉप केपी एस गिलका निधन

aapnugujarat

નીતિશ દગાબાજ હોવાનો ઇતિહાસ સાક્ષી છે : તેજસ્વી

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1